HomeMadhya PradeshDhar Model School Molestation News: गुरु-शिष्य की परंपरा हुई तार-तार: धार में...

Dhar Model School Molestation News: गुरु-शिष्य की परंपरा हुई तार-तार: धार में मॉडल स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अरशद खान गिरफ्तार, छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Raipur News: श्री राधा सखी मंडल का सावन तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित...

धार [Nishanebaaz News]Dhar Model School Vice Principal Molestation Case। मध्य प्रदेश के धार जिले में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली गंभीर घटना सामने आई है। धार के सरकारी मॉडल स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पर 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी और गलत नियत से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

पिता से अनुमति लेकर ले गया, फिर की घिनौनी करतूत

जानकारी के अनुसार, सरकारी मॉडल स्कूल का वाइस प्रिंसिपल अरशद खान छात्रा के घर पहुँचा था। उसने छात्रा के पिता से बातचीत कर मेहंदी के एक कार्यक्रम में ले जाने का झांसा दिया और अनुमति लेकर छात्रा को अपने साथ ले गया।

हालांकि, आरोपी शिक्षक उसे तय कार्यक्रम या अपने घर न ले जाते हुए जेतपुरा की तरफ ले गया। सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने गलत नियत से छात्रा को छुआ और अश्लील हरकतें करने लगा।

छात्रा के विरोध पर छोड़ा घर, पुलिस ने दर्ज किया केस

जब छात्रा ने शिक्षक की इस करतूत का कड़ा विरोध किया और शोर मचाने की चेतावनी दी, तो आरोपी घबरा गया और उसे वापस घर छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन कोतवाली थाना पहुँचे और आरोपी वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

एडिशनल एसपी विजय डाबर का बयान:

“पीड़ित छात्रा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वाइस प्रिंसिपल अरशद खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।”

शिक्षा विभाग का रुख

मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पुष्पेंद्र सिंह ससतीया ने बताया कि अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर FIR की कॉपी और रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस से आधिकारिक जानकारी मिलते ही आरोपी वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ विभागीय और निलंबन की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here