Raipur News : रायपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ रविवार को दूसरी बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन पर बनी दीवार ढहाई गई

0
89
Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर। राजधानी में अवैध प्लाटिंग को लेकर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। रविवार को राजस्व विभाग ने एक दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलाया।

Raipur News : डूमरतराई इलाके में करीब 25 डिसमिल शासकीय जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दीवार को तोड़ा गया। इससे पहले, इसी दिन नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम टेमरी में सरकारी जमीन पर बने कई मकानों को भी ध्वस्त किया था।

Raipur News : एसडीएम नंद कुमार चौबे ने जानकारी दी कि डूमरतराई में अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार राममूर्ति दीवान समेत कई राजस्व अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here