Thursday, October 8, 2026
Home Madhya Pradesh Indore MP Indore Showroom Assault Case: तुकोगंज के एक्स शोरूम में धूल-मिट्टी के...

MP Indore Showroom Assault Case: तुकोगंज के एक्स शोरूम में धूल-मिट्टी के विवाद पर मारपीट, आरोपी सुखवीर हिरासत में

इंदौर। Nishaanebaz.com-MP Indore Showroom Assault Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थित तुकोगंज थाना क्षेत्र के एक प्रसिद्ध एक्स शोरूम में रेनोवेशन कार्य के दौरान उपजे विवाद में मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोरूम के रेनोवेशन से उड़ रही धूल-मिट्टी को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई तुकोगंज थाना पुलिस ने तत्काल मामले दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Read More : छत्तीसगढ़ GST विभाग में थोक में ट्रांसफर! 164 अफसर-कर्मचारियों की बदली पोस्टिंग, देखें पूरी जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुकोगंज स्थित एक्स शोरूम में इन दिनों बड़े पैमाने पर रेनोवेशन का काम चल रहा था। इस निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाली धूल और कंक्रीट का कचरा परिसर से बाहर तक फैल रहा था, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर मौके पर मौजूद दो पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे व्यक्ति के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

Read More : Betul Bhaisdehi Teak Smuggling Case: वन विभाग के दफ्तर के पास चल रहा था तस्करी का खेल, खाली क्वार्टर को तस्करो ने बनाया अड्डा

मारपीट का पूरा वाकया किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से एक व्यक्ति दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही तुकोगंज पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और पीड़ित की शिकायत पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी की पहचान सुखवीर सिंह के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।

Read More : MP Indore High Court Mutual Divorce Relief: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सहमति से तलाक के लिए 6 महीने का कूलिंग पीरियड अनिवार्य नहीं

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर और वायरल वीडियो के साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत कर लिया है। आरोपी सुखवीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here