बैतूल। Nishaanebaz.com-MP Betul Teak Smuggling Racket: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर सागौन तस्करों ने स्वास्थ्य विभाग के एक खाली पड़े सरकारी क्वार्टर को ही अवैध लकड़ी छिपाने का महफूज ठिकाना बना लिया। भैंसदेही थाना क्षेत्र में स्थित इस सरकारी आवास से पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 23 नग सागौन की चरपट (कीमती इमारती लकड़ी) बरामद की है। जब्त की गई लकड़ी की बाजार कीमत 1 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
इस पूरे मामले का भंडाफोड़ बीएमओ भैंसदेही की सतर्कता से हुआ। बीएमओ को सूचना मिली थी कि स्वास्थ्य विभाग के लंबे समय से खाली पड़े आवास के भीतर भारी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी जमा करके रखी गई है। 8 अक्टूबर की रात बीएमओ ने तत्काल इसकी लिखित सूचना भैंसदेही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्वार्टर का घेराव किया और तलाशी ली, जहां से सागौन की 23 चरपट बरामद हुईं।
बैतूल के भैंसदेही में खाली सरकारी क्वार्टर से 23 नग सागौन की चरपट जब्त। पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 1 लाख से अधिक की लकड़ी बरामद हुई।
#बैतूल #सागौनतस्करी #भैंसदेही #मध्यप्रदेश #Betul #TeakSmuggling #Bhainsdehi #ForestCrime #MadhyaPradesh #Nishaanebaz https://t.co/o6tKBXvf1l
— News (@khalkho_ji) October 8, 2026
पुलिस ने मौके पर ही स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में विधिवत पंचनामा तैयार कर पूरी लकड़ी को जब्त कर लिया और आगे की वैधानिक कार्यवाही के लिए उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रेस नोट भी जारी किया है। वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि जंगलों से अवैध रूप से काटी गई इस लकड़ी को कब और किन लोगों द्वारा यहां लाकर छिपाया गया था।
Read More : Tips and Tricks: गुलाब का पौधा खरीदने की जरूरत नहीं, एक कटिंग से तैयार करें नया पौधा, जानें पूरा तरीका
वन विभाग के दफ्तर के बिल्कुल करीब स्थित स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टर से इतनी बड़ी तादाद में सागौन मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि क्या तस्करों को किसी का संरक्षण प्राप्त था या फिर प्रशासनिक लापरवाही का फायदा उठाकर यह खेल खेला जा रहा था। मामले पर बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन और भैंसदेही के वन अनुविभागीय अधिकारी (SDO) देवानंद पांडे का कहना है कि हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और इसमें संलिप्त आरोपियों को जल्द चिन्हित कर कानूनी शिकंजे में लाया जाएगा।






