CG News: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने संभागीय संयुक्त संचालक से की मुलाकात, RHO और LHV पदोन्नति पर जल्द वरीयता सूची जारी होने के संकेत

0
244
CG News
CG News

CG News: रायपुर। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने सोमवार को नव नियुक्त संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. के.के. नाग से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

CG News: संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आरएचओ (महिला एवं पुरुष), सुपरवाइजर, एलएचवी (LHV) तथा बी.ई. के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग रखी।

CG News: मुलाकात के दौरान संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. के.के. नाग ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही वरीयता सूची जारी की जाएगी और नियमानुसार सभी रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा।

CG News: इस अवसर पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता, प्रदेश सचिव प्रवीण, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पटेल तथा प्रदेश आईटी सेल प्रभारी संत साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here