PM Modi birthday: तेलीबांधा में जले 25 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’, मोदी की दीर्घायु की कामना; 40 लाख दीपों से रोशन हुआ छत्तीसगढ़

Sanjay Sahu
PM Modi birthday

PM Modi birthday: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर के तेलीबांधा में 25 लाख दीये जलाने का आयोजन किया गया, जबकि प्रदेशभर में 40 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत भी हुई है, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।

PM Modi birthday: ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में घरों और विभिन्न स्थानों पर दीप जलाने की अपील की गई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेशवासियों से 17 सितंबर की शाम दीप जलाकर अभियान में शामिल होने का आह्वान किया था।

PM Modi birthday: आयोजन के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों का भी उल्लेख किया गया। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में दीप प्रज्ज्वलन के अलावा स्वास्थ्य, स्वच्छता, रक्तदान और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

PM Modi birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन के मौके पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को लेकर लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें देश की सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *