M.P Crime : महू में NCB की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग फैक्ट्री का खुलासा, लैब में तैयार हो रही थी सिंथेटिक ड्रग्स

महू। मध्यप्रदेश के महू क्षेत्र में सेंटर नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई थवलया ग्राम स्थित घनश्याम यादव के मकान पर दबिश देकर की गई, जहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और रसायन बरामद हुए हैं।

 मंदसौर कनेक्शन से खुला राज

सूत्रों के अनुसार, मंदसौर में 8 किलो एमडी ड्रग के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान इस फैक्ट्री का खुलासा हुआ। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर NCB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया।

Read More : M.P News : कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना की अनोखी पहल- न पैर छुएं, न जूते-चप्पल उतारें, की सादगी भरी अपील

 भारी मात्रा में ड्रग्स और केमिकल जब्त

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 44 किलो एमडी ड्रग और करीब 260 किलो केमिकल पाउडर बरामद किया। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक जब्त सामग्री की बाजार कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

 आधुनिक लैब में हो रहा था निर्माण

जांच में सामने आया है कि मकान के अंदर आधुनिक उपकरणों से लैस एक लैब तैयार की गई थी, जहां सिंथेटिक ड्रग्स का निर्माण किया जा रहा था। इससे संकेत मिलता है कि यह कोई छोटा गिरोह नहीं बल्कि संगठित ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

 ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

NCB की इस कार्रवाई को मध्यप्रदेश में ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। एजेंसियां अब इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाने में लगी हैं। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।फिलहाल जब्त सामग्री को सुरक्षित कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories