M.P News : रीवा में धूमधाम से निकली भगवान शिव की भव्य बारात, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने किया पूजा-अर्चना में सहभाग

रीवा: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रीवा शहर में भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं शहर में निकली शिव बारात ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी शामिल हुए और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

 बैजू धर्मशाला से निकली भव्य शिव बारात

हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी शिव बारात बैजू धर्मशाला से प्रारंभ हुई। बारात में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए। बैंड-बाजा, घोड़े और शिवगणों के वेश में सजे भक्तों ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। कई श्रद्धालु भूत-प्रेत और नंदी के स्वरूप में नजर आए, जिससे बारात का दृश्य अलौकिक प्रतीत हुआ।

 जगह-जगह स्वागत और भंडारे का आयोजन

नगर भ्रमण के दौरान शिव बारात का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे शहर में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

 31 फीट ऊंचा त्रिशूल बना आस्था का केंद्र

इस वर्ष शिव बारात का सबसे बड़ा आकर्षण 31 फीट ऊंचा और 551 किलो वजनी विशाल त्रिशूल रहा, जिसे लोहे से तैयार किया गया है। आयोजन समिति हर साल कुछ नया करने के लिए जानी जाती है—पहले 5100 किलो खिचड़ी और विश्व के सबसे बड़े नगाड़े के बाद इस बार विंध्य का सबसे बड़ा त्रिशूल तैयार किया गया।नगर भ्रमण के बाद इस त्रिशूल को कोठी कंपाउंड स्थित मानकेश्वर धाम मंदिर में विधि-विधान से स्थापित किया जाएगा।

Read More : M.P News : कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना की अनोखी पहल- न पैर छुएं, न जूते-चप्पल उतारें, की सादगी भरी अपील

 आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम

महाशिवरात्रि पर निकली यह शिव बारात आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह का अनूठा उदाहरण बनी। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप दे दिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories