Mauganj News: हनुमना में संदिग्ध मौत पर बवाल: हाईवे पर 2 घंटे जाम, परिजन बोले- ‘एक्सीडेंट नहीं, हत्या हुई’

0
145
Mauganj News
Mauganj News

Mauganj News: .मऊगंज: मऊगंज जिले के हनुमना में एक युवक की संदिग्ध मौत को लेकर गुरुवार को भारी बवाल हुआ। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगभग दो घंटे तक चक्काजाम किया।

Mauganj News: मामला हनुमना के आरटीओ चेक पोस्ट के पास का है। मंगलवार देर शाम प्रदीप शुक्ला की मौत हुई थी, जिसे पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने का हादसा बताया।लेकिन, आक्रोशित परिजन पुलिस की थ्योरी को खारिज करते हुए इसे हत्या बता रहे हैं। गुरुवार को न्याय की मांग पर उन्होंने शव रखकर प्रदर्शन किया।

Mauganj News: हालात बिगड़ने पर कलेक्टर संजय जैन और एसपी दिलीप सोनी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जाँच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका। अब सबकी निगाहें पीएम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here