Morena News: मामूली विवाद में महिला को पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप, बेटे को बचाने आया तो उस पर भी हमला

Anuj Nirala

Morena News: मुरैना महिला को पेड़ से बांधकर पीटा मामला जिले के बलालपुर गांव से सामने आया है, जहां घूरे पर गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक ही परिवार के लोगों ने 35 वर्षीय महिला को घर से बाहर घसीटकर पेड़ से बांध दिया और डंडों से उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद

Morena News: मुरैना महिला को पेड़ से बांधकर पीटा मामले में पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीमा कुशवाह अपने घर के पास बने घूरे पर गोबर डालने गई थीं। इसी दौरान परिवार की एक महिला ने जमीन पर अपना अधिकार बताते हुए वहां गोबर डालने का विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया।

MP News: दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप, संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

घर से बाहर घसीटने और मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोग उसके घर में घुस आए। इसके बाद उसे बाहर घसीटकर लाया गया, पेड़ से हाथ बांध दिए गए और डंडों से मारपीट की गई।मुरैना महिला को पेड़ से बांधकर पीटा घटना के दौरान महिला का बेटा अपनी मां को बचाने पहुंचा, लेकिन उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय

Morena News: घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीन महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MP News: पोस्टमार्टम रूम में शव पर रेंगती मिली चींटियां, 10 घंटे तक डॉक्टर का इंतजार, बड़वानी अस्पताल पर उठे सवाल

परिवार के बीच का है विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता एक ही परिवार से जुड़े हैं और उनके बीच देवरानी-जेठानी का रिश्ता बताया जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है ताकि विवाद की वास्तविक वजह और सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।मुरैना महिला को पेड़ से बांधकर पीटा घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है और वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *