Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh ratlam-tax-seminar-2026: रतलाम में टैक्स और टेक्नोलॉजी पर बड़ा सेमिनार, देशभर के विशेषज्ञों...

ratlam-tax-seminar-2026: रतलाम में टैक्स और टेक्नोलॉजी पर बड़ा सेमिनार, देशभर के विशेषज्ञों ने रखे विचार

ratlam-tax-seminar-2026: रतलाम में शनिवार को कर सलाहकार परिषद द्वारा अजंता पैलेस में एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रतलाम सहित जावरा, झाबुआ, पेटलावद, मंदसौर और नीमच से आए कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और उद्योगपतियों ने भाग लिया।

ratlam-tax-seminar-2026: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं रिटायर्ड जजेस एसोसिएशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जे.के. रांका रहे। मुख्य वक्ता के रूप में इंदौर के कर विशेषज्ञ सीए राजेश मेहता ने आयकर रिटर्न फॉर्म और आयकर कानून से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं डीपी ज्वेलर्स के संस्थापक रतनलाल कटारिया ने की।

ratlam-tax-seminar-2026: अपने संबोधन में न्यायमूर्ति रांका ने कहा कि आज का दौर एआई का है, लेकिन अनुभव, समझ और मेहनत का महत्व हमेशा बना रहेगा। उन्होंने टैक्स प्रोफेशनल्स से सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

ratlam-tax-seminar-2026: वहीं सीए राजेश मेहता ने कहा कि आयकर रिटर्न अब केवल टैक्स तक सीमित नहीं रह गया है। बैंक लोन, वीजा, सरकारी योजनाओं और सड़क दुर्घटना मुआवजा दावों में भी इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने आयकर रिटर्न में सही और पारदर्शी जानकारी देने पर जोर दिया।

ratlam-tax-seminar-2026: कार्यक्रम में सीए राजेश मेहता को “एस.डी. पुरोहित अवार्ड” और दिलीप पाटनी को “एन.एम. रांका अवार्ड” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गौरव गांधी ने किया, जबकि आभार परिषद उपाध्यक्ष अनिल जैन ने व्यक्त किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here