Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh TOP 10 News Today 24 July 2025 : निशाने पर आज :...

TOP 10 News Today 24 July 2025 : निशाने पर आज : मुंबई ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त सभी 12 आरोपियों की रिहाई पर रोक, अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED का शिकंजा, धरती की हरियाली और किसान की खुशहाली का पर्व है ‘हरेली’, भीषण सड़क हादसा : युवती समेत 3 की मौके पर मौत, जेल से ही माफिया स्टाइल वसूली, भाजपा नेता के भाई को धमकाकर लूटे लाखों…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 24 July 2025
TOP 10 News Today 24 July 2025

1 . Mumbai Blast Case Update : मुंबई ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सभी 12 आरोपियों को भेजा नोटिस, रिहाई पर लगाई रोक

नई दिल्ली। Mumbai Blast Case Update : देश को दहला देने वाले 2006 मुंबई लोकल ट्रेन सीरियल बम धमाकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के 12 आरोपियों को बरी करने के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि हाईकोर्ट के फैसले को फिलहाल कानूनी रूप से लागू नहीं किया जा सकता। महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

2 . अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED का शिकंजा……

मुंबई। Breaking News : कारोबारी अनिल अंबानी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मुंबई में की गई है, जिसमें अनिल अंबानी की कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी यस बैंक से लिए गए 3,000 करोड़ रुपये के संदिग्ध लोन और फंड डायवर्जन मामले से जुड़ी है।

3 . धरती की हरियाली और किसान की खुशहाली का पर्व है ‘हरेली’

रायपुर। Hareli Tihar 2025 : छत्तीसगढ़ की धरती पर जब सावन की पहली हरियाली खिलती है, तब किसानों के दिलों में हरेली तिहार की उमंग जागती है। यह सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि किसान की मेहनत, प्रकृति की कृपा और धरती माता के प्रति श्रद्धा का जीवंत उत्सव है। हरेली शब्द का अर्थ ही है – “हरियाली के चारों तरफ उत्सव”। जब खेतों में जुताई-बोआई पूरी हो जाती है और धान के नन्हे पौधे मिट्टी को हरा रंग देने लगते हैं, तभी छत्तीसगढ़ का किसान अपनी परंपराओं के साथ कृषि यंत्रों की पूजा कर उन्हें नई ऊर्जा देता है।

4 . भीषण सड़क हादसा : युवती समेत 3 की मौके पर मौत…

कोरिया (बैकुंठपुर)। CG Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर खरवत चौक के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवती सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए।

5 . जेल से ही माफिया स्टाइल वसूली, भाजपा नेता के भाई को धमकाकर लूटे लाखों

दुर्ग। CG News : दुर्ग केंद्रीय जेल में बंद भाजयुमो नेता लोकेश पांडेय के भाई से करोड़ों की कंपनी के नाम पर लाखों रुपये की वसूली और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजनांदगांव जेल में बंद आरोपी रवि विठ्ठल ने जेल के भीतर से ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर धमकियों का खेल रचाया और लोकेश की हत्या करवाने की धमकी देते हुए उसके भाई अभिषेक पांडेय से 7.95 लाख रुपये और सोने की ज्वेलरी वसूली। पुलिस ने आरोपी रवि विठ्ठल को राजनांदगांव जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पूरी खबर 

6 . छत्तीसगढ़ को उजड़ने नहीं दूंगा, हरेली पर भूपेश बघेल का सरकार को खुला चैलेंज…..

रायपुर। Hareli Tihar 2025 : हरेली तिहार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में पारंपरिक अंदाज में त्यौहार मनाया, लेकिन इस अवसर पर उन्होंने सरकार पर तीखे हमले भी किए। कार्यक्रम के दौरान बघेल ने अपने पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘डबल इंजन सरकार’ मेरे नाम से कांपती है, इसलिए राजनीतिक साजिश के तहत मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

7 . सड़क पर सास की गला रेतकर हत्या, तमाशा देखती रही भीड़…

नागपुर। Crime News : महाराष्ट्र के नागपुर में बीच सड़क पर हुए एक खौफनाक मर्डर ने पूरे शहर को दहला दिया। दामाद ने सास की गर्दन पर चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात ये रही कि इस दिल दहला देने वाले मंजर को देख रहे राहगीर सिर्फ तमाशबीन बने रहे, कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया। यह पूरी घटना पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

8 . डीजल के नाम पर बेस ऑइल बेच रही फेनी इंटरप्राइजेस पर GST का छापा, करोड़ों की कर चोरी का खुलासा

रायपुर। GST Raid : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में जीएसटी विभाग ने गुरुवार को कर चोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। जीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने फेनी इंटरप्राइजेस नामक फर्म के ठिकाने पर दबिश देकर 4,500 लीटर बेस ऑइल (Base Oil) जब्त किया है, जिसे डीजल बताकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, फेनी इंटरप्राइजेस द्वारा बेस ऑइल को डीजल के नाम पर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। कंपनी इस फर्जीवाड़े के जरिए 10 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) भी ले चुकी है, जबकि वास्तविक बिक्री रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी पाई गई। जीएसटी विभाग की जांच में सामने आया है कि फर्म ने 14 करोड़ रुपये के कर की चोरी को अंजाम दिया है।

9 . Indore : एसआई को बंधक बनाकर महिलाओं ने जमकर पीटा…..

इंदौर। Indore Breaking : शहर के खजराना थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) को महिलाओं ने बंधक बना लिया और सरेआम पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई है। घटना के अनुसार, एसआई सुरेश किसी अन्य महिला से मिलने खजराना इलाके में पहुंचा था। इसी दौरान क्षेत्र की कुछ महिलाओं और स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी। लोगों ने एसआई को पकड़कर घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं एसआई के हाथ बांधने की कोशिश कर रही हैं, जबकि कुछ लोग उसे पीट रहे हैं।

10 . MP News : इंदौर में गुजरात के व्यापारियों के साथ हाई-प्रोफाइल चोरी, 4.80 करोड़ का सोना लेकर ड्राइवर फरार….

इंदौर। MP News : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। गुजरात से व्यापारिक सौदे के लिए आए दो ज्वेलर्स के साथ 4.80 करोड़ रुपये के सोने की लूट हो गई। खास बात यह रही कि यह वारदात किसी बाहरी गिरोह ने नहीं बल्कि उन्हीं के साथ आए ड्राइवर ने अंजाम दी। ड्राइवर, जो महज कुछ दिनों पहले ही काम पर रखा गया था, व्यापारियों की आंखों में धूल झोंककर उनकी कार समेत करोड़ों का सोना लेकर फरार हो गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here