RAIPUR CRIME: 8 साल से फरार नकबजन आरोपी राकेश मोंगराज गिरफ्तार, दो साथी पहले ही जा चुके हैं जेल

0
139
RAIPUR CRIME
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME: रायपुर: थाना खमतराई पुलिस ने आठ वर्षों से फरार चल रहे नकबजन आरोपी राकेश मोगराज उर्फ बाबा मोंगराज (30 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी खमतराई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

RAIPUR CRIME: प्रकरण वर्ष 2018 का है, जब प्रार्थी प्रदीप सोनकर ने 15 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वाल्टेयर गेट के पास फल बिक्री के बाद वह और उसके साथी कमरे में सोए हुए थे। सुबह उठने पर कमरे का शटर टूटा मिला और बैग, मोबाइल, नगदी समेत कुल ₹60,600 का सामान चोरी हो चुका था।

RAIPUR CRIME: पुलिस ने इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों – अनिल नाग और विनोद दास मानिकपुरी को 18 सितंबर 2018 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीसरा आरोपी राकेश मोंगराज फरार था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

RAIPUR CRIME: 23 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राकेश मोंगराज को दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 503/18 धारा 457, 380, 34, 201 भादवि के तहत कार्रवाई की गई थी और अब उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

 

READ MORE: RAIPUR CITY CRIME: ऑपरेशन ‘साइबर शील्ड’ के तहत तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 36 लाख की धोखाधड़ी में थे शामिल

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here