Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में गड्ढा...

Raipur Crime: रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में गड्ढा कर घुसे चोर; 20 किलो चांदी और सोने के जेवर पार, VIDEO आया सामने

Raipur Crime:
Raipur Crime:

Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों ने सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान की दीवार में गड्ढा कर अंदर दाखिल हुए और करीब 20 किलो चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

Raipur Crime: टिकरापारा थाना क्षेत्र की घटना

Raipur Crime: मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावतपुरा कॉलोनी का है। यहां स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में रात के समय चोरों ने धावा बोला। आरोपियों ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और उसमें गड्ढा बनाया। इसी रास्ते से वे दुकान के अंदर दाखिल हुए।

Raipur Crime: दुकान में घुसने के बाद चोरों ने वहां रखे चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और नकदी को समेटा और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी दुकान संचालक को सुबह दुकान खोलने के बाद हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Raipur Crime: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू करने के साथ ही दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की गतिविधियों और वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए रास्ते की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Raipur Crime: एक से ज्यादा आरोपियों के शामिल होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में चोरी की वारदात में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दुकान के CCTV के अलावा आसपास के रास्तों और प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। वहीं पुलिस कारोबारी से भी चोरी गए सामान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है। चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की वास्तविक मात्रा एवं कीमत का आकलन किया जा रहा है।

Raipur Crime: पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here