TI Transfer List: कई थाना प्रभारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश, लिस्ट में उप निरीक्षक का भी नाम शामिल

0
154
TI Transfer List
TI Transfer List

TI Transfer List: बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, कुल सात निरीक्षक और एक उप निरीक्षक का तबादला किया गया है।

TI Transfer List: नए आदेश के तहत निरीक्षक किशोर केवट को सिरगिट्टी थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं निरीक्षक राहुल तिवारी अब कोनी थाना की कमान संभालेंगे। इसके अलावा, निरीक्षक अनिल अग्रवाल को तखतपुर थाना प्रभारी और निरीक्षक रविंद्र अनंत को आजाक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक नवीन देवांगन को यातायात थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

TI Transfer List: तबादला सूची में निरीक्षक रजनीश सिंह, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर और उप निरीक्षक ऐश्वरी मिश्रा को लाइन अटैच किया गया है। यह प्रशासनिक निर्णय जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

TI Transfer List: एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, यह बदलाव कार्यक्षमता और विभागीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। नए प्रभारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here