Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Indo-US Trade Deal Protest : दिल्ली न्याय सत्याग्रह में रायगढ़ युवा कांग्रेस...

Indo-US Trade Deal Protest : दिल्ली न्याय सत्याग्रह में रायगढ़ युवा कांग्रेस की हुंकार: जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने ट्रेड डील के खिलाफ दिया धरना

Indo-US Trade Deal Protest : गौरी शंकर गुप्ता/नई दिल्ली/रायगढ़। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में चल रहे ‘न्याय सत्याग्रह’ ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी दर्ज कराते हुए रायगढ़ ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग ने तीन दिनों तक धरने में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

किसानों और व्यापारियों के हितों की लड़ाई दिल्ली स्थित कार्यालय में जारी इस सत्याग्रह का मुख्य उद्देश्य किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की आवाज बुलंद करना है। आंदोलनकारियों का तर्क है कि इस ट्रेड डील के लागू होने से विदेशी कृषि और डेयरी उत्पादों का आयात आसान हो जाएगा, जिसका सीधा नकारात्मक असर भारतीय दुग्ध उत्पादकों, किसानों और स्थानीय लघु उद्योगों पर पड़ेगा। इससे न केवल रोजगार के अवसर कम होंगे, बल्कि देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर भी संकट मंडरा सकता है।

संगठन के निर्देश पर दिल्ली कूच उस्मान बेग ने बताया कि वे प्रभारी अमित, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश महासचिव राकेश के निर्देश पर दिल्ली पहुंचे। यह पहली बार नहीं है जब उस्मान बेग किसी राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा बने हों; इससे पूर्व भी वे संसद घेराव और ट्रेड डील के विरोध में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों में सक्रिय रहे हैं।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना धरने के दौरान उस्मान बेग ने केंद्र सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता और किसानों की आवाज सुनने के बजाय बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने में जुटी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि विदेशी कंपनियों को खुली छूट मिली, तो स्थानीय व्यापार चौपट हो जाएगा। युवा कांग्रेस जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

छत्तीसगढ़ के नेताओं की मौजूदगी इस सत्याग्रह में छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश सचिव अनुप वर्मा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं, जो प्रतिदिन आंदोलन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here