Sunday, September 27, 2026
Home National Joseph Vijay CM Tamil Nadu : कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे...

Joseph Vijay CM Tamil Nadu : कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे थलपति विजय: कैबिनेट में TVK और कांग्रेस का दिखेगा दबदबा

Joseph Vijay CM Tamil Nadu : चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। अभिनेता से राजनेता बने और ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय रविवार, 10 मई को दोपहर 3:15 बजे राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शनिवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर विजय ने सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है।

बहुमत का गणित और गठबंधन 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की आवश्यकता थी। टीवीके (107 विधायक) को वीसीके (VCK), आईयूएमएल (IUML), कांग्रेस और वामदलों का समर्थन मिलने के बाद यह संख्या 120 पहुँच गई है। इसी के साथ पिछले कुछ दिनों से जारी राजनीतिक असमंजस पूरी तरह समाप्त हो गया है। तीन साल पहले गठित हुई पार्टी अब तमिलनाडु की सत्ता संभालने के लिए तैयार है।

कैबिनेट का संभावित चेहरा सूत्रों के अनुसार, विजय के साथ उनके मंत्रिमंडल में 9 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इस कैबिनेट में क्षेत्रीय और गठबंधन समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। मंत्रिमंडल में टीवीके के कोटे से 6 और कांग्रेस के कोटे से 3 विधायकों को जगह मिलने की संभावना है।

संभावित मंत्रियों की सूची:

  • TVK (6 मंत्री): सेंगोत्तियन, अधव अर्जुन, एन. आनंद, अरुण राज, निर्मल कुमार और राजमोहन।

  • कांग्रेस (3 मंत्री): तीन वरिष्ठ विधायकों के नामों पर विचार जारी है।

शपथ ग्रहण की तैयारी रविवार दोपहर 3:15 बजे होने वाले इस समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विजय के समर्थकों में भारी उत्साह है और चेन्नई के प्रमुख स्थलों पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं। द्रविड़ राजनीति के गढ़ में एक नई पार्टी का सत्ता में आना भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here