Surajpur Land Acquisition Protest: सूरजपुर भूमि अधिग्रहण विवाद एक बार फिर चर्चा में है। जिले के प्रतापपुर विकासखंड के मदननगर गांव में SECL की प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत पहुंचे सर्वे दल का ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध के दौरान हालात बिगड़ गए और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। घटना में कई पुलिसकर्मियों और एक SDOP रैंक के अधिकारी के घायल होने की सूचना है। हालांकि घायलों की संख्या और घटना के सभी विवरण की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।






