CG NEWS : रायपुर उत्तर विधानसभा में युवा कांग्रेस को नया नेतृत्व, नवाज खान बने अध्यक्ष

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नया फैसला लिया है। रायपुर उत्तर विधानसभा के लिए नवाज खान को युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ने की उम्मीद जताई है।

CG NEWS : नवाज खान का राजनीतिक सफर संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए शुरू हुआ, जहां वे युवाओं के समर्थन से उपाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करते हुए संगठन को मजबूत करने, युवाओं को सक्रिय करने और जनसमस्याओं को उठाने में अहम भूमिका निभाई।

CG NEWS : उनकी सक्रियता और काम के आधार पर उन्हें आगे चलकर कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस पद पर रहते हुए उन्होंने रायपुर उत्तर क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया और विभिन्न मुद्दों पर जनता के साथ खड़े रहे। हाल ही में फिल्टर प्लांट पाइपलाइन फटने से हुए जल संकट के समय भी उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं उठाईं और प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाई।

CG NEWS : उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रभारी अमित सिंह पठानिया और सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंदरे ने उन्हें रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया।

CG NEWS : नवाज खान ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्र के युवाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी के विजन और कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप काम करते हुए युवा, किसान, मजदूर और आम जनता के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *