raipur-beer-smuggling-two-arrested: एक्टिवा में भरकर हो रही थी बियर की सप्लाई! रायपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे 2 तस्कर

Rahul Goshwami

raipur-beer-smuggling-two-arrested: रायपुर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ खमतराई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक्टिवा वाहन में बियर की बोतलें भरकर सप्लाई करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 36 बोतल बियर और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 23.400 बल्क लीटर बताई गई है। आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश मानिकपुरी और मनोज कुमार तिवारी के रूप में हुई है।

raipur-beer-smuggling-two-arrested: खमतराई पुलिस को शुक्रवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री के लिए निकलने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खमतराई ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी की और एक्टिवा क्रमांक CG 04 MD 8353 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक्टिवा में रखे दो बैगों से 20 बोतल बियर और 16 बोतल बडवाइजर मैग्नम बियर बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि जब्त सामान की कुल कीमत करीब 58,640 रुपए आंकी गई है।

raipur-beer-smuggling-two-arrested: पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *