Thursday, June 18, 2026
33.5 C
Raipur

Raigarh Crime News: रायगढ़ में महिला सुरक्षा पर ‘अभियान संवेदना’ सख्त, केबिन में बुलाकर डराने वाला गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार

Raigarh Crime News: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के कड़े दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए विशेष “अभियान संवेदना” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत महिला थाना रायगढ़ ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय प्लांट में कार्यरत महिला सुरक्षा कर्मी (गार्ड) से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियां करने और डराने-धमकाने वाले सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

केबिन में बुलाकर देता था नौकरी से निकालने की धमकी

महिला थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता फरवरी 2026 से चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी प्लांट में सुरक्षा गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है। प्लांट में गार्ड इंचार्ज के पद पर पदस्थ आरोपी राजा बनर्जी काफी समय से उस पर गलत नीयत रखता था और लगातार अश्लील फब्तियां कसता था। बीते 5 मई 2026 को आरोपी ने पीड़िता को रजिस्टर चेक कराने के बहाने अपने केबिन में बुलाया। वहां उसने पीड़िता से बेहद अश्लील बातें की और जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसे नौकरी से बाहर निकलवाने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी लगातार पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का मानसिक दबाव बनाता रहा।

कमरे में सफाई के बहाने बुलाकर की बदसलूकी

पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि प्रताड़ना का दौर यहीं नहीं थमा। 13 जून 2026 को आरोपी ने उसे कॉलोनी स्थित अपने निजी कमरे में साफ-सफाई के बहाने बुलाया। वहां युवती को अकेला पाकर आरोपी राजा बनर्जी ने उसका हाथ और बांह पकड़कर जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कड़ा विरोध किया और खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर वहां से भाग निकली। उसने तत्काल इस घिनौनी करतूत की जानकारी अपने सहकर्मियों और सहेलियों को दी और फिर 15 जून को महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

नए कानूनों (BNS) के तहत मामला दर्ज, घेराबंदी कर दबोचा

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 60/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), और 3(5) के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। महिला थाना पुलिस की टीम ने लगातार दबिश देते हुए आखिरकार 18 जून को प्लांट के समीप घेराबंदी कर आरोपी राजा बनर्जी को हिरासत में ले लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आरोपी का विवरण:

  • नाम: राजा बनर्जी (उम्र- वयस्क)

  • मूल निवासी: आलोक विहार सोसाइटी, थाना टेल्को, जिला सिंहभूम (झारखंड)

  • वर्तमान पता: जूनाडीह जामगांव, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय हमारी प्रतिबद्धता: एसएसपी

इस सफल कार्रवाई में डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन और महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में एएसआई सरस्वती महापात्रे, महिला प्रधान आरक्षक मालती कंवर, राजेश उरांव, संदीप भगत और आरक्षक राज सोनी की अहम भूमिका रही।

मामले की गंभीरता पर रायगढ़ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि—

“जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनकी गरिमा के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नए आपराधिक कानूनों (BNS) में महिला अपराधों को लेकर बेहद कड़े और दंडात्मक प्रावधान शामिल हैं। रायगढ़ पुलिस ‘अभियान संवेदना’ के तहत हर शिकायत पर पूरी संवेदनशीलता और जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ त्वरित एक्शन ले रही है, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ बना रहे।”

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories