Additional SP Katni : कटनी: SP के खिलाफ कार्रवाई का पत्र देख एडिशनल एसपी के उड़े होश, ‘आप’ अध्यक्ष ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

VIKASH KHALKHO

Additional SP Katni : कटनी। मध्य प्रदेश का कटनी जिला इन दिनों पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं और विवादों के केंद्र में है। ताजा घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सिंगर ने सीधे जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने डीजीपी के नाम एक पत्र लिखकर एसपी को तत्काल पद से हटाने और जिले में हुए विभिन्न गंभीर मामलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

एडिशनल एसपी ने पत्र लेने से किया इनकार आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जब यह मांग पत्र लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) को सौंपने लगे, तो वहां अजीब स्थिति निर्मित हो गई। अपने ही विभाग के मुखिया (एसपी) के खिलाफ कार्रवाई का पत्र देख एडिशनल एसपी ने उसे लेने से साफ इनकार कर दिया और पत्र वापस लौटा दिया। एडिशनल एसपी का कहना था कि वे अपने ही उच्चाधिकारी के विरुद्ध ऐसा कोई पत्र स्वीकार नहीं कर सकते।

विवादों में घिरी कटनी पुलिस अनिल सिंह सिंगर ने जिले में हाल ही में हुए कई घटनाक्रमों का हवाला देते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें बारातियों की पिटाई का मामला, पुलिस विभाग के अपने ही कर्मचारियों का रिश्वत लेते पकड़ा जाना और हाल ही में एक निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के बिना अनुमति थाईलैंड यात्रा पर जाने का मामला शामिल है। थाईलैंड यात्रा के मामले में पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने भी संज्ञान लिया था।

हाईकोर्ट जाएगी आम आदमी पार्टी एडिशनल एसपी द्वारा पत्र न लिए जाने से नाराज ‘आप’ जिला अध्यक्ष अनिल सिंह सिंगर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस अपने अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने घोषणा की है कि अब वे इस पूरे मामले को लेकर माननीय उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) में याचिका दायर करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *