रायपुर मैग्नेटो मॉल में 20 सुरक्षाकर्मी, CCTV, फिर भी लाखों की चोरी आखिर कैसे?………

Parivesh
रायपुर मैग्नेटो मॉल

रायपुर। राजधानी रायपुर के सबसे मशहूर मैग्नेटो मॉल से एक हैरान करने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। मॉल के अंदर स्थित Barbeque Nation रेस्टोरेंट में एक पूर्व कर्मचारी ने फिल्मी स्टाइल में घुसकर लाखों रुपए चुरा लिए।

READ MORE : उज्जैन के दो भाइयों की अनोखी पहल, स्क्रैप प्लेन को बनाएंगे चलता-फिरता होटल, सिंहस्थ 2028 में बनेगा आकर्षण…

हथौड़े से तोड़ी तिजोरी

बताया गया कि आरोपी की पहचान आयान कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो पहले इसी रेस्टोरेंट में काम करता था। देर रात, आरोपी हथौड़ा लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, वहाँ रखी तिजोरी (Safe) को तोड़ा और उसमें रखे लगभग 2 लाख 31 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।

सिक्योरिटी पर उठे गंभीर सवाल

यह घटना मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मॉल परिसर में 20 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड और CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद, आरोपी बिना किसी रुकावट के रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल हुआ और चोरी करके आसानी से निकल गया।

READ MORE : Bihar Assembly Elections : गठबंधन टूटने के कगार पर? टिकट पर हाहाकार; 10 सीटों पर मारामारी, NDA में चिराग को घेर रहे नीतीश-मांझी…

सुबह मिली जानकारी: सुबह जब रेस्टोरेंट के मैनेजर रविंद्र भगत को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल, तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी आयान कुमार गुप्ता की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *