Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh KBC News : बस्तर के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास बने ‘कौन बनेगा...

KBC News : बस्तर के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास बने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए करोड़पति, बिग बी ने बुलाया डिनर पर

0
143
kbc

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 में देश को एक और करोड़पति मिल गया है। इस बार 1 करोड़ रुपये का विजेता बने हैं बस्तर के बीजापुर जिले में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास। उनकी तेज़ समझ, आत्मविश्वास और ज्ञान ने न केवल शो के मेज़बान अमिताभ बच्चन बल्कि स्टूडियो में मौजूद दर्शकों को भी हैरान कर दिया।

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट से हॉटसीट तक का सफर

रांची निवासी बिप्लव ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट पर अपना स्थान बनाया। शुरुआत में उन्होंने अमिताभ बच्चन से मिलने की इच्छा जताई, जिसे बिग बी ने स्वीकार किया। बातचीत के दौरान बिप्लव ने जंगलों में तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और अपने साथी जवानों के बलिदान का जिक्र किया।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत ठंड के साथ, अगले 3 दिन बढ़ेगी सर्दी, हल्की बारिश के भी आसार

1 करोड़ का सवाल हल कर इतिहास रचा

बिप्लव ने 5 लाख रुपये तक के सभी सवाल बिना लाइफलाइन के हल किए। 12.5 लाख रुपये के सवाल पर ऑडियंस पोल, 25 लाख पर सिग्नल लाइफलाइन और 50 लाख पर 50-50 का इस्तेमाल किया। जब 1 करोड़ रुपये का सवाल पूछा गया—“स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाला जहाज कौन सा था?”—तो बिप्लव ने तुरंत विकल्प D “इसेयर” चुना और सही उत्तर देकर 1 करोड़ रुपये जीत लिया।

अमिताभ बच्चन ने परिवार समेत डिनर के लिए बुलाया

बिप्लव की विनम्रता और ज्ञान से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपने परिवार सहित डिनर पर आमंत्रित किया। 1 करोड़ की राशि के साथ उन्हें नई कार भी मिली। उनकी इस उपलब्धि ने CRPF, बस्तर अंचल और पूरे देश को गर्व महसूस कराया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here