Indore News: गैंगस्टर सलमान लाला पर बनाई गई रील पुलिस की निगरानी में, सोशल मीडिया पर भ्रामक कंटेंट को लेकर सख्त हुई कार्रवाई

Sanjay Sahu
Indore News:

Indore News: इंदौर । सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक आपत्तिजनक रील को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। यह रील गैंगस्टर सलमान लाला को लेकर बनाई गई थी, जिसे यस खान नामक युवक ने तैयार किया था। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए कहा कि यह रील पुलिस की निगरानी में आ गई है और जांच की जा रही है।

Indore News: एडिशनल डीसीपी दंडोतिया ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इस प्रकार की रील या पोस्ट न केवल कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैला सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियां सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध हैं।

Indore News: पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपत्तिजनक कंटेंट पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है और आवश्यकतानुसार संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा, प्रिवेंटिव एक्शन यानी एहतियाती कदम भी उठाए जा सकते हैं।

Indore News: पुलिस ने आम सोशल मीडिया यूज़र्स को भी चेताया है कि वे जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करें, क्योंकि किसी भी भ्रामक, आपत्तिजनक या अवैधानिक पोस्ट पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। इस मामले में जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *