MP Shajapur News : पैर में गोली मारी, गला रेता, ग्रामीणों को देख शव छोड़कर भागे शिकारी….

Parivesh
MP Shajapur News : पैर में गोली मारी, गला रेता, ग्रामीणों को देख शव छोड़कर भागे शिकारी....

किशोर नाथ राजगुरु | शाजापुर : MP Shajapur News : मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में हिरण शिकार का एक खौफनाक मामला सामने आया है। सलसलाई क्षेत्र के गिराना-केवड़ाखेड़ी जोड़ के जंगल में शनिवार शाम करीब 7 बजे तीन शिकारियों ने एक हिरण को पहले गोली मारी और फिर गला रेतकर उसे साथ ले जाने की कोशिश की। लेकिन तभी वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे घबराकर शिकारी हिरण का शव वहीं छोड़कर फरार हो गए।

MP Shajapur News : ग्रामीणों के अनुसार, सबसे पहले गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसे उन्होंने बिजली या बादल की गर्जना समझकर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब लगातार तीन फायर की आवाज आई, तब वे मौके की ओर दौड़े। वहां उन्होंने देखा कि तीन व्यक्ति हिरण का गला रेत रहे थे। शोर सुनकर आरोपी अपनी होंडाई कार में बैठकर सलसलाई की ओर भाग निकले।

ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे तो घायल हिरण ने दम तोड़ दिया था। पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर हिरण के शव को कब्जे में लिया और वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन अधिकारी और पुलिस अब शिकारियों की तलाश में जुटे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी कार में सवार होकर फरार हुए हैं और उनकी पहचान में मदद के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *