Indore News: गार्डन के रिनोवेशन के दौरान हादसा,,भाभी की मौत, देवर घायल

Sanjay Sahu
Indore News:

Indore News: इंदौर: इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में फिनिक्स मॉल के पास गार्डन के रिनोवेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई दरअसल, कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित फिनिक्स मॉल के पास गार्डन में रिनोवेशन का काम चल रहा था।

Indore News: इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में वहां काम कर रही महिला मजदूर सावित्रीबाई आ गई हादसे में करीब 35 से 38 वर्षीय सावित्रीबाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका देवर दिनेश सोलंकी भी हादसे में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर मूल रूप से खरगोन जिले के रहने वाले हैं और इंदौर में मजदूरी का काम कर रहे थे।

Indore News: हादसे की सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि आखिर निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने की वजह क्या रही।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *