Indore News: तुकोगंज में बंद ऑफिस से एसी के कंप्रेशर और पार्ट्स चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News: इंदौर: इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक ऑफिस को निशाना बनाकर एसी के कंप्रेशर और अन्य पार्ट्स चोरी करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी की वारदात को दो आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3 से 4 लाख रुपए कीमत का चोरी का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, तुकोगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक ऑफिस कुछ समय से बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर बदमाश ऑफिस में दाखिल हुए और वहां लगे एसी के कंप्रेशर सहित अन्य कीमती पार्ट्स चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद फरियादी ने मामले की शिकायत तुकोगंज थाने में दर्ज कराई थी पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर 9 सितंबर को चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के साथ ही पुलिस ने अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जांच में दो आरोपियों के वारदात में शामिल होने की जानकारी सामने आई।

Indore News: इसके बाद पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की पूछताछ और आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से एसी के कंप्रेशर और अन्य चोरी किए गए पार्ट्स बरामद किए बरामद माल की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है वहीं, मामले में शामिल दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *