HomeMadhya PradeshGwaliorग्वालियर में लापरवाही या हादसा? सीवर चेंबर में गिरने से युवक की...

ग्वालियर में लापरवाही या हादसा? सीवर चेंबर में गिरने से युवक की हालत नाजुक

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित गणेश कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक सीवर चेंबर में गिर गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

रेस्क्यू कर युवक को निकाला गया बाहर

घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त प्रयासों से युवक को सीवर चेंबर से बाहर निकाला गया। युवक की पहचान सौरभ गौतम के रूप में बताई जा रही है।

हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है और स्थिति पर नजर रखी हुई है।
Read more : महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम तेज, बीजेपी आज करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद क्षेत्र में सीवर व्यवस्था और खुले चेंबर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगह खुले चेंबर हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन समय पर ढकने की व्यवस्था नहीं की जाती।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here