MP News : हीरानगर पुलिस ने कुख्यात बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

0
162

इंदौर। हीरानगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सागर जिले के तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मयंक उर्फ मुन्नू सोनी, बिट्टू उर्फ ओम यादव और राघव सोनी के रूप में हुई है।

पुलिस गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगे। तुरंत घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में मयंक के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा राउंड, जबकि अन्य दो के पास से दो बड़े चाकू बरामद हुए। आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

Read More : Dantewada News : शिक्षिका को हटाने की मांग पर आत्मानंद स्कूल के छात्र बैठे धरने पर, क्लास में जाने से इनकार…जानें पूरा मामला

जांच में सामने आया कि मयंक और राघव सोनी के खिलाफ सागर जिले में मारपीट, चोरी और अवैध हथियार रखने समेत करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों का संबंध सागर के कुख्यात “मन्नू वासू गैंग” से है, जो चोरी और फायरिंग की घटनाओं में सक्रिय है।

हीरानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस ने रिमांड ली। रिमांड के दौरान उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

Read More : Reva : नर्सिंग होम में छापेमारी,नर्सिंग होम संचालन करते पाई गई

सुशील पटेल, थाना प्रभारी हीरानगर – “पुलिस की सतर्कता और टीम वर्क से इस गिरोह के तीन कुख्यात सदस्य पकड़े गए हैं। उनसे अन्य अपराधों के बारे में भी जानकारी मिलने की संभावना है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here