Reva : नर्सिंग होम में छापेमारी,नर्सिंग होम संचालन करते पाई गई

0
122

रीवा। प्रशासन ने संजीवन हॉस्पिटल और चेस्ट केयर नर्सिंग होम में छापेमारी कर पाया कि यह नर्सिंग होम बिना पंजीयन और वैधानिक दस्तावेजों के चल रहा था। जांच के दौरान अस्पताल में पदस्थ एक शासकीय चिकित्सक की पत्नी नर्सिंग होम का संचालन करते पाई गई।

एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि समान तिराहे स्थित संजीवन हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने दस्तावेजों की पड़ताल की। अस्पताल संचालक पंजीयन और अन्य आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर सके। साथ ही, नर्सिंग होम में मौजूद मेडिकल स्टोर भी अवैध पाया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने नर्सिंग होम को सील कर दिया और संचालक को नोटिस भेजा जा रहा है। भविष्य में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More : MP News : विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उपाध्यक्ष संजय दीवाकीर्ति का पुतला दहन

बाइट: अनुराग तिवारी, प्रभारी एसडीएम हुजूर – “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी नर्सिंग होम नियमों के अनुसार संचालित होंगे।”

Share The News
Previous articleMP News : विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उपाध्यक्ष संजय दीवाकीर्ति का पुतला दहन
Next articleShajapur : अनिल मिश्रा के खिलाफ ASP ने किया पुतला दहन, कार्रवाई की उठाई मांग
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here