Shajapur : अनिल मिश्रा के खिलाफ ASP ने किया पुतला दहन, कार्रवाई की उठाई मांग

0
171

शाजापुर। आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी ने जिले में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी को जिले में और मजबूत करना बताया गया।

बैठक के बाद अनिल मिश्रा द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले का दहन किया। साथ ही, उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई।

Read More : MP News : विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उपाध्यक्ष संजय दीवाकीर्ति का पुतला दहन

राजेश गोयल, जिला अध्यक्ष ASP – “हम ऐसे बयान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और न्याय की मांग करते हैं।”
प्रभुलाल मंडोर, ASP उज्जैन संभाग प्रभारी – “पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठा रहे हैं।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here