Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh JABALPUR News : खेल में हार, कैश में ठगी – गेमिंग एप...

JABALPUR News : खेल में हार, कैश में ठगी – गेमिंग एप की लत: युवक बना ठग, रांझी पुलिस ने किया गिरफ्तार

संतोष कुमार कोल/जबलपुर : ऑनलाइन गेमिंग एप में मुनाफा कमाने की लत ने एक युवक को ठग बना दिया। ऑनलाइन गेमिंग के नशे में युवक ने लोगों को ठगी का शिकार बनाया। रांझी पुलिस ने रविवार दोपहर लगभग 1 बजे मंजीत किशोर सोनकर को ठगी के आरोप में हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, मंजीत किशोर सोनकर कैलाश ऑनलाइन फोटो कॉपी दुकान में दिवाकर परिहार के पास गया और 60 हजार रुपये ऑनलाइन डालने के बदले कैश देने का वादा किया। रुपये ट्रांसफर होने के बाद दिवाकर रुपये देने से कतराने लगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Read News : Fake Journalist : ग्रामवासियों की एकजुटता : ठगी और दबाव डालने वाले फर्जी पत्रकार को किया दंडित

जांच में सामने आया कि मंजीत किशोर सोनकर मझौली का रहने वाला है और यादव कॉलोनी में किराए पर रहता है। युवक ने बताया कि उसने ऑनलाइन गेमिंग एप एविएटर में पैसे लगाए, लेकिन गेम हार गया। इसी तरह युवक ने अमखेरा नीवासी से भी 50 हजार रुपये की ठगी की थी।

Read News : PM Modi Speech : जहर से लेकर ‘रिमोट कंट्रोल’ तक असम में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें….

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से सघन पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है। मामला गंभीरता से लिया गया है, ताकि अन्य संभावित पीड़ितों को भी राहत दी जा सके।

Share The News
Previous articleBetting App Scandal : बॉलीवुड की दो हसीनाओं पर ED की टेढ़ी नजर, भेजा समन….
Next articlePitru Paksha 2025 : मोक्ष का द्वार : हरदोई का हत्या हरण तीर्थ क्यों है इतना खास?….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here