National Lok Adalat Server Down Issue : बड़वानी: नेशनल लोक अदालत में सर्वर का ‘ब्रेक’, घंटों इंतजार के बाद भड़के करदाता

VIKASH KHALKHO

National Lok Adalat Server Down Issue : बड़वानी: नेशनल लोक अदालत के माध्यम से नागरिकों को राहत और सहूलियत देने का दावा करने वाला नगर पालिका बड़वानी का तंत्र खुद ही सवालों के घेरे में आ गया है। आज आयोजित लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग संपत्तिकर सहित अन्य करों के भुगतान के लिए पहुंचे थे, लेकिन पोर्टल बंद (सर्वर डाउन) होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से घंटों तक चला इंतजार: नगर पालिका कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में नागरिक कर जमा करने के लिए पहुंच गए थे। लोक अदालत के दिन मिलने वाली विशेष रियायतों का लाभ लेने के लिए लोग कतारों में लगे रहे, लेकिन सर्वर की तकनीकी खराबी के चलते पोर्टल नहीं खुला। इस दौरान करीब 60 से 70 लोग घंटों तक अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे, लेकिन अंततः मायूसी ही उनके हाथ लगी।

आम जनता का आक्रोश: परेशान नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त था। आनंद नगर कॉलोनी निवासी संगीता राठौर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे सुबह 10 बजे से लाइन में खड़ी हैं, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। वहीं, एक कॉलेज छात्रा ने बताया कि यह चौथी बार है जब वे लोक अदालत में टैक्स भरने आई हैं, लेकिन हर बार सर्वर का बहाना बनाकर काम टाल दिया जाता है। उनका कहना है कि पिछले 7-8 महीनों से सर्वर की यह समस्या जस की तस बनी हुई है।

नगर पालिका का पक्ष: इस मामले पर जब सहायक राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमावत से सवाल किया गया, तो उन्होंने माना कि तकनीकी कारणों से कुछ समय के लिए सर्वर बंद था। उन्होंने दावा किया कि अब सर्वर चालू हो गया है और लोगों के भुगतान स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर वसूली का कार्य जारी है और अब तक लगभग 15 से 20 लोगों का भुगतान सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

बाईट (संगीता राठौड़, नागरिक): “हम सुबह 10 बजे से यहाँ बैठे हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण काम नहीं हो पा रहा है। जब सरकार लोक अदालत का आयोजन करती है, तो सर्वर को दुरुस्त रखना चाहिए ताकि आम जनता को वाकई इसका लाभ मिल सके।”

बाईट (राजेंद्र कुमावत, सहायक राजस्व निरीक्षक): “तकनीकी समस्या के कारण सर्वर में कुछ व्यवधान आया था, जिसके कारण लोगों को असुविधा हुई। फिलहाल सर्वर चालू कर दिया गया है और हम सभी नागरिकों का टैक्स जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *