Jeetu Patwari: नरेंद्र सिंह तोमर के बयान पर सियासत तेज, जीतू पटवारी बोले- BJP ने हमेशा OBC, दलित और आदिवासी समाज का किया अपमान

Anuj Nirala

Jeetu Patwari: दतिया। मध्य प्रदेश की राजनीति में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाहा समाज को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया दौरे के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा वर्षों से ओबीसी, दलित और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग का अपमान करती रही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, जिससे किसी समाज की भावनाएं आहत हों।

दतिया की जनता का जताया आभार, विकास का किया वादा

Jeetu Patwari: रविवार को अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे जीतू पटवारी ने विधानसभा उपचुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान करने वाले मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में दतिया की जनता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिसके लिए कांग्रेस उनकी आभारी है।

Harda News: हरदा में 40 किलो संदिग्ध पशु मांस बरामद, युवक गिरफ्तार; बजरंग दल का थाने पर प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर जनता ने जो भरोसा जताया है, पार्टी उस विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। दतिया के विकास और प्रदेश में लोकतांत्रिक माहौल को मजबूत करना कांग्रेस की प्राथमिकता है।

‘भाजपा की भाषा समाज को बांटने वाली’

Jeetu Patwari: मीडिया से चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं की भाषा लगातार समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कुशवाहा समाज को लेकर की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के भी अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार ओबीसी, दलित और आदिवासी समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली राजनीति करती रही है। कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।

भाजपा पर भय का माहौल बनाने का आरोप

Jeetu Patwari: जीतू पटवारी ने भाजपा पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ दबाव और भय का वातावरण बनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराकर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

MP News: चलती निगम की गाड़ी में ड्राइवर को पड़ा हार्ट अटैक, साथी कर्मचारी ने तुरंत दिया CPR

क्या था नरेंद्र सिंह तोमर का बयान?

Jeetu Patwari: दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर हाल ही में मुरैना में भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह कुशवाहा के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि “कुशवाहा समाज हमारा बहुत प्रिय है और हमारे साथ भी है, लेकिन कभी-कभी कुशवाहा समाज गुलाटी खा जाता है, जिसके कारण समाज को आगे सफलता नहीं मिल पाती।”

तोमर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस इसे ओबीसी समाज का अपमान बताते हुए भाजपा पर निशाना साध रही है, जबकि इस बयान को लेकर राजनीतिक बहस लगातार तेज होती जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *