Action Against Police Assault in CG Capital: डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला; गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा पर दर्ज हुई गैर-जमानती धाराएं

VIKASH KHALKHO

Action Against Police Assault in CG Capital: रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर कालीबाड़ी इलाके में देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर उपद्रव मचाना सात लोगों को भारी पड़ गया। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को समझाइश देने के बावजूद आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने चार युवकों और तीन युवतियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गैर-जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

तड़के 3 बजे छत पर चल रहा था हाई-वोल्टेज ड्रामा

पुलिस से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 3:00 बजे थाना कोतवाली को सूचना मिली कि गांधी नगर कालीबाड़ी स्थित प्रताप ताण्डी के मकान की छत पर जन्मदिन की पार्टी के दौरान अत्यधिक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर पूरे मोहल्ले में हुल्लड़बाजी की जा रही है।

सूचना पर पुलिस की गश्ती टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आयोजकों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश देते हुए साउंड सिस्टम बंद करवाया। हालांकि, पुलिस टीम के रवाना होते ही आरोपियों ने दोबारा तेज आवाज में डीजे और साउंड सिस्टम चालू कर दिया, जिससे परेशान आसपास के निवासियों ने पुलिस को पुनः सूचित किया।

पुलिस टीम से झूमा-झटकी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

दूसरी बार शिकायत मिलने पर जब कोतवाली पुलिस टीम पुनः मौके पर पहुंची और साउंड सिस्टम बंद कराने लगी, तो वहां मौजूद युवक-युवतियां आक्रोशित हो गए। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर धक्का-मुक्की, झूमा-झटकी की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान शासकीय कार्य में सीधी बाधा उत्पन्न की गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं।

घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

BNS की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज, 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296, 115(2), 351(2), 121, 121(1), 191 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. प्रताप ताण्डी (33 वर्ष)

  2. हरीश ताण्डी (30 वर्ष)

  3. दीपक दास (26 वर्ष)

  4. विपुल जोशी (30 वर्ष)

  5. हर्षा महानंद (25 वर्ष)

  6. दिव्या सोनी (27 वर्ष)

  7. उपासना सोनी (28 वर्ष)

पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि रात्रि में तेज आवाज में डीजे बजाने, आम जनता की शांति भंग करने और पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *