Bhopal Rajgarh : शादी की छुट्टी रद्द हुई तो सात फेरे लेकर, तुरंत देश सेवा के लिए रवाना सैनिक मोहित

Parivesh

राजगढ़/भोपाल। एक तरफ देश में सीमा पर तनाव है, तो दूसरी ओर देशभक्ति की मिसाल पेश कर रहे हैं हमारे जवान। राजगढ़ जिले के वायुसैनिक मोहित राठौर ने शादी के चंद घंटे बाद ही वर्दी पहनकर ड्यूटी के लिए रवाना होकर मिसाल कायम कर दी

ईसापुर एयरफोर्स स्टेशन, दिल्ली में तैनात मोहित की शादी गुरुवार को कुरावर के एक मैरिज गार्डन में वंदना राठौर से हुई। रस्में पूरी हो ही रही थीं कि अगले दिन सुबह उन्हें सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते तुरंत रिपोर्ट करने का आदेश मिल गया। मोहित को पहले 15 मई तक छुट्टी मिली थी, लेकिन हालात देखते हुए उनकी छुट्टी बुधवार को रद्द कर दी गई।

शादी के तुरंत बाद उन्होंने वर्दी पहनी और देश सेवा के लिए निकल पड़े। मोहित ने कहा, “रिश्ते, रस्में बाद में भी निभाई जा सकती हैं, लेकिन देश पहले है।”

उनके ससुर ने भी गर्व से कहा, “हमें गर्व है कि बेटी का जीवनसाथी ऐसा देशभक्त है।”यह कहानी सिर्फ एक सैनिक की नहीं, बल्कि उस भावना की है जो हर भारतीय को देश के लिए समर्पित होना सिखाती है — सेहरा हो या सरहद, फर्ज सबसे पहले।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *