चंडीगढ़ : हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले की समयबद्ध, निष्पक्ष और गहन जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस एसआईटी का नेतृत्व चंडीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक (IG) पुष्पेंद्र कुमार करेंगे।
SIT में शामिल अधिकारी:
- पुष्पेंद्र कुमार – IG, SIT प्रमुख
- कंवरदीप कौर – SSP, सदस्य
- केएम प्रियंका – SP/सिटी, सदस्य
- चरणजीत सिंह विर्क – DSP/ट्रैफिक, सदस्य
- गुरजीत कौर – SDPO/दक्षिण, सदस्य
- जयवीर सिंह राणा – SHO/PS-11 (पश्चिम), सदस्य
एसआईटी जांच का दायरा:
SIT प्राथमिकी संख्या 156/2025 के सभी पहलुओं की जांच करेगी, जिसमें साक्ष्य संग्रह, गवाहों की पूछताछ, विशेषज्ञ राय लेना और कानूनी सलाह शामिल है। जांच पूरी होने पर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
उधर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
Read More : इटली में बुर्का और नकाब पर बैन, जबरन धर्म परिवर्तन और वर्जिनिटी टेस्ट पर सख्त कानून
सूत्रों के अनुसार, 2001 बैच के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार (52) अपने सेक्टर 11 स्थित आवास में मृत पाए गए थे। उनके शरीर पर गोली लगी थी और सुसाइड नोट में उन्होंने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का उल्लेख किया था, साथ ही मानसिक प्रताड़ना और अपमान का विवरण भी लिखा था।









