इटली में बुर्का और नकाब पर बैन, जबरन धर्म परिवर्तन और वर्जिनिटी टेस्ट पर सख्त कानून

VIKASH KHALKHO

रोम, 10 अक्टूबर 2025: इटली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक बिल संसद में पेश किया है। यह बिल प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी के सांसदों द्वारा पेश किया गया और इसका उद्देश्य देश में इस्लाम से जुड़े “सांस्कृतिक अलगाववाद” को रोकना बताया गया है।

यदि यह बिल कानून बन जाता है तो देशभर के स्कूल, यूनिवर्सिटी, दुकानों, ऑफिस और सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने वाले कपड़ों (बुर्का/नकाब) पर प्रतिबंध लागू होगा। उल्लंघन करने पर 300 से 3,000 यूरो (करीब 30 हजार से 3 लाख रुपए) का जुर्माना लगेगा।

यूरोप में पहले से बैन
फ्रांस पहला यूरोपीय देश था जिसने 2011 में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर पूरी तरह बैन लगाया। इसके अलावा ऑस्ट्रिया, तुर्की, ट्यूनीशिया, श्रीलंका और स्विटजरलैंड सहित दुनिया के 20 से अधिक देशों में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है। यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय ने लगातार इन प्रतिबंधों को सही ठहराया है।

धार्मिक संगठनों पर सख्ती
नए बिल के तहत इटली में ऐसे धार्मिक संगठनों पर सख्ती होगी, जिन्होंने सरकार के साथ औपचारिक समझौता नहीं किया है। गैर-मान्यता प्राप्त समूहों को अपने फंडिंग स्रोतों का खुलासा करना होगा और केवल उन्हीं संस्थानों से फंडिंग लेने की अनुमति होगी जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं हैं।

अन्य आपराधिक प्रावधान
इस कानून में अब किसी का वर्जिनिटी टेस्ट करना अपराध घोषित किया गया है। इसके अलावा किसी को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए शादी करने पर मिलने वाली सजा को भी और सख्त किया गया है।

इटली सरकार का कहना है कि यह बिल सुरक्षा, पारदर्शिता और समाज में एक साथ रहने की भावना को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *