Indore News : पब कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या केस, अनैतिक संबंध से शुरू हुआ रिश्ता पहुंचा आत्महत्या तक, चौकाने वाले खुलासा

Parivesh
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के पब कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी की आत्म हत्या के मामले में पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद आत्महत्या के प्रेरित करने के मामले में भूपेंद्र की महिला मित्र इति तिवारी को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है, इति का नाम मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइडल नोट में भी दर्ज था और मृतक की पत्नी ने भी इति पर ही शंका जाहिर की थी।

Indore News : दरअसल पब कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी ने पांच दिन पहले अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी, जहां उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें रघुवंशी ने इति तिवारी के द्वारा ब्लैकमेल करने किए जाने और मकान की मांग करने और नए आईफोन की डिमांड किए जाने का उल्लेख किया था वहीं इति पर आरोप लगाया था कि इसके कारण पूरा व्यापार चौपट हो गया है और सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए इति तिवारी को जिम्मेदार बताया था। इस मामले में अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने जांच शुरू करते हुए इति को बयान के लिए थाने बुलवाया जहां इति अपने वकील के माध्यम से पेश हुई और अपने बयान दर्ज करवाए।

Indore News : वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी सरिता के भी बयान दर्ज किए थे जिसने इति द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के आरोप लगाए थे। इति और भूपेंद्र की मुलाकात भूपेंद्र के इंदौर स्थित पीचर्स पब में हुई थी और दोस्ती के बाद उनके अनैतिक संबध भी बने जिसके आधार पर इति भूपेंद्र को ब्लैकमेल कर रही थी और अपने लिए भोपाल में एक मकान की डिमांड कर रही थी, लगातार बढ़ते जा रहे दबाव को भूपेंद्र सहन नहीं कर पाए और आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस ने इति को बयान के लिए बुलाया और बयानों के आधार पर उसे दोषी पाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *