Rail network : पीएम मोदी ने जापान में बुलेट ट्रेन में किया सफर, भारत में 7,000 किमी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बनाने का लक्ष्य

VIKASH KHALKHO

Rail network : टोक्यो/सेंडाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय जापान दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे, जहां उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ आधुनिकतम E10 बुलेट ट्रेन में सफर किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि यही तकनीक भारत में मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के लिए अपनाई जा रही है।

Read News : Shajapur : फोन पर बात करना पड़ा भारी, 6 लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

भारतीय रेल चालकों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान दौरे के दौरान वहां बुलेट ट्रेन चलाने का प्रशिक्षण ले रहे भारतीय चालकों से भी मुलाकात की। इन चालकों को जापान की ईस्टर्न रेलवे विशेष ट्रेनिंग दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि यह प्रशिक्षण भारत के भविष्य के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के लिए बेहद अहम है।

भारत में 59 लाख करोड़ का निवेश करेगा जापान
टोक्यो में आयोजित भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच 10 अहम समझौते हुए हैं। जापान अगले 10 वर्षों में भारत में 59 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। चंद्रयान-5 परियोजना में दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। इसके अलावा सेमीकंडक्टर, खनिज, दवा और स्वच्छ ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी पर सहमति बनी है।

Read News : Jabalpur News : जबलपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला, किसानों को मिली एआईएफ योजना की जानकारी

7,000 किमी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना भारत-जापान साझेदारी की एक प्रतीकात्मक परियोजना है। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में भारत का लक्ष्य 7,000 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड रेल नेटवर्क विकसित करना है।

‘मेक इन इंडिया’ से जुड़ेगा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट
जापानी अखबार योमिउरी शिंबुन को दिए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बनने वाली बुलेट ट्रेन परियोजनाओं का अधिकांश हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जापानी कंपनियों की तकनीकी बढ़त और भारत की विनिर्माण क्षमता मिलकर एक टिकाऊ और व्यवहारिक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क तैयार कर सकती हैं।”

Read News : inflammatory statements : बड़बोली महुआ के खिलाफ FIR दर्ज, अमित शाह पर भड़काऊ टिप्पणी से मचा बवाल

मोदी का 8वां जापान दौरा
बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। टोक्यो पहुंचने पर स्थानीय कलाकारों ने उनका स्वागत गायत्री मंत्र से किया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की और 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे का मकसद भारत-जापान की विशेष रणनीतिक साझेदारी और ग्लोबल सहयोग को और मजबूत करना है। जापान दौरे के बाद प्रधानमंत्री 31 अगस्त को चीन रवाना होंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *