Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढही; 7 की मौत, 5 अधिकारी निलंबित

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Satya Niketan Building Collapse: देश की राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक 5 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस भयानक दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है और प्रशासनिक लापरवाही बरतने वाले एमसीडी (MCD) के 5 वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने का निर्देश दिया।

Read More : Delhi Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन, MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड; मरने वालों की संख्या 7 हुई

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

सत्य निकेतन हादसे में लापरवाही पाए जाने पर दिल्ली सरकार के निर्देश पर दक्षिण जोन के नगर निगम अधिकारियों पर गाज गिरी है। निलंबित किए गए अधिकारियों में शामिल हैं:

  • राकेश कुमार – डिप्टी कमिश्नर (साउथ जोन)
  • रणवीर सिंह – सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (SE, साउथ जोन)
  • ललित कुमार गोयल – एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (EE-बिल्डिंग, साउथ जोन)
  • सुनील चौहान – असिस्टेंट इंजीनियर (AE-बिल्डिंग, साउथ जोन)
  • आशीष कुमार – जूनियर इंजीनियर (JE-बिल्डिंग)

Read More : Indore News: इंदौर की सड़क पर बेकाबू सरकारी स्कॉर्पियो! वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

फरार पीजी मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस

दुर्घटनाग्रस्त 5 मंजिला इमारत में पीजी (PG) का संचालन किया जा रहा था। हादसे के बाद से ही पीजी मालिक हरिराम बंसल फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमें गुरुग्राम समेत आरोपी के रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी के खिलाफ साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में गैर-इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने से संबंधित धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

Read More : Air India Express Flight: 36 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में ईंधन की कमी, जानिए फिर कैसे हुआ इमरजेंसी लैंडिंग

पूरी दिल्ली की पुरानी इमारतों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

इस भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूरी दिल्ली में मौजूद जर्जर और पुरानी इमारतों का अनिवार्य ‘स्ट्रक्चरल ऑडिट’ कराने का बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी या भवन निर्माता को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने दुर्घटनास्थल के आसपास की ऐसी सभी संदिग्ध और कमजोर इमारतों को तत्काल सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *