Thursday, February 19, 2026
20.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 2 Sept 2025 : निशाने पर आज : दिनदहाड़े SBI शाखा में करोड़ों की चोरी, इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, भोपाल में ईडी-आईटी की बड़ी छापेमारी, नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर झूमा-झटकी, मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर हंगामा…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 2 Sept 2025

1 . दिनदहाड़े SBI शाखा में करोड़ों की चोरी

Ujjain News : उज्जैन, रिपोर्ट: राजेश व्यास – उज्जैन के महानंदा नगर इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोरों ने करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 8 लाख रुपये से अधिक की नकदी ले गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दो चोर आराम से बैंक में प्रवेश करते हैं, चोरी को अंजाम देते हैं और बिना किसी हड़बड़ी के फरार हो जाते हैं। वारदात के बाद पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई हैं।

2 . इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नागपुर। नागपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। कोलकाता के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E812 हवा में एक पक्षी से टकरा गई। झटके के बाद विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान में सवार सभी 272 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। घटना के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी, लेकिन पायलट और क्रू ने सभी को शांत रहने की अपील की। एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रूही ने पुष्टि की कि यह मामला बर्ड हिट (Bird Hit) का है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

3 . भोपाल में ईडी-आईटी की बड़ी छापेमारी 

MP Breaking News : भोपाल। राजधानी भोपाल में ईडी और इनकम टैक्स विभाग ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की। लालघाटी के पंचवटी पार्क हाउस नंबर 05 में राजेश गुप्ता के घर पर छापा पड़ा। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। राजेश गुप्ता मेडिकल सर्जिकल आइटम्स बनाने का व्यवसाय करते हैं। छापेमारी के दौरान पूरे घर और कार्यस्थल की जांच-पड़ताल जारी रही। इसी क्रम में भोपाल के 6 अन्य ठिकानों पर आईटी विभाग की छापेमारी की गई। इसमें साइंस हाउस और उसके सहयोगी संस्थानों के ठिकानों पर भी कार्रवाई हुई। छापे के दौरान भारी मात्रा में टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

4 . नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या…

Sukma Breaking : सुकमा। जिले के ग्राम सिरसेटी (नंदापारा) एक बार फिर नक्सली हिंसा से दहशतगर्दी का शिकार बना। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए दरभा डिविजन के केरलापाल एरिया कमेटी ने बाकायदा पर्चा जारी किया है। पर्चे में नक्सलियों ने मृतक ग्रामीणों की पहचान पदाम पोज्जा और देवेंद्र उर्फ देवा के रूप में की है। उन पर वर्ष 2022 से डीआरजी जवानों से संपर्क रखने और लगातार मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। इसी संदेह के चलते दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया।

5 . कांग्रेस मुख्यालय के बाहर झूमा-झटकी, मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर हंगामा

 CG Breaking : रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की सभा में की गई अभद्र टिप्पणी पर नाराज भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। राजीव भवन तक पहुँचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार झूमा-झटकी हुई। इससे पहले बीटीआई मैदान में भाजपा महिला मोर्चा की आमसभा आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, बाल आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, महापौर मीनल चौबे, अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत समेत प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

6 . छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार मामला: हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार और 14वें मंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज अहम सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति विभु दत्ता गुरु की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट में लंबित प्रकरण की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया। सुनवाई के दौरान सबसे पहले याचिकाकर्ता का शपथ पत्र स्वीकार किया गया। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इसी तरह का एक मामला वर्ष 2020 से सुप्रीम कोर्ट में एन.पी. प्रजापति बनाम राज्य सरकार शीर्षक से लंबित है। ऐसे में जब तक वहां निर्णय नहीं होता, इस याचिका पर सुनवाई संभव नहीं है।पूरी खबर 

7 . एसपी ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा….

Jabalpur Breaking : जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पहली पत्नी अपने पति की दूसरी शादी से परेशान होकर एसपी से गुहार लगाने पहुंची थी। जैसे ही महिला ने जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई, उसी दौरान पति और उसका दूसरा परिवार भी वहां पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा होने लगा। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और पूरे मामले को सुलझाने के लिए सिविल लाइन थाना भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

8 . PM मोदी ने लॉन्च किया भारत का पहला Made in Bharat चिप

Semicon India 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में Semicon India 2025 का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने भारत के पहले Made in Bharat माइक्रोप्रोसेसर को लॉन्च कर इतिहास रच दिया। इस चिप का नाम “Vikram 32-bit Pro” रखा गया है, जिसे इसरो की सेमीकंडक्टर लैब ने पूरी तरह देश में ही विकसित किया है। पीएम मोदी ने इसे भारत के तकनीकी आत्मनिर्भरता के नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि इस साल से इसका कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को ‘विक्रम प्रोसेसर’ और चार परीक्षण चिप्स भेंट किए। यह चिप खासतौर पर प्रक्षेपण यानों की कठोर परिस्थितियों के लिए डिजाइन की गई है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले वर्षों में ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट 1 ट्रिलियन डॉलर को पार करेगा और भारत इसमें अहम भूमिका निभाएगा।

9 . ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक का सच उजागर करेगा नार्को टेस्ट

Drugs Queen Navya Malik : रायपुर। राजधानी की कथित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार नए-नए खुलासे कर रही है। 4 सितंबर तक रिमांड पर चल रही नव्या पूछताछ में कई सवालों पर खामोश रही, जिसके चलते अब पुलिस उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, नव्या के तार न सिर्फ बड़े शराब कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर से जुड़े हैं, बल्कि उसने विदेश यात्राओं में भी इन रिश्तों को मजबूत किया। दुबई, तुर्की, सिंगापुर और मालदीव तक उसके कनेक्शन की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पूछताछ के दौरान मुंबई से पकड़े गए कारोबारी पीके अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस बीच पुलिस को नव्या के करीबी दोस्त अयान परवेज के मोबाइल से तीन आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें एक्ट्रेस जैसी दिखने वाली नव्या भी शामिल बताई जा रही है। अब शक गहराया है कि अयान, नव्या को इन्हीं वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करता रहा हो।

10 . महतारी वंदन योजना का घर-घर होगा सर्वे, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

महतारी वंदन योजना : रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभागीय सचिव शम्मी आबिदी ने रायपुर में समीक्षा बैठक में कहा कि हितग्राहियों का घर-घर सर्वे अनिवार्य है। सर्वे में उन मामलों की पहचान की जाएगी जहां दस्तावेज अधूरे हैं, लाभार्थी अपने पते पर उपलब्ध नहीं हैं या उनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे मामलों में तुरंत सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निरीक्षण केवल औपचारिकता नहीं होना चाहिए, बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और हितग्राहियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित करने का माध्यम होना चाहिए। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच, टेक होम राशन वितरण पर विशेष निगरानी और पोषण अभियान की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा तैयार करना जरूरी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Indore News: एमवाय अस्पताल में लापरवाही पर बीवीजी पर जुर्माना, अधिकारियों को नोटिस

Indore News: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds