Escape from custody : रेप के आरोप में गिरफ्तार AAP विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार, समर्थकों ने की फायरिंग

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। उन पर अपनी पूर्व पत्नी से रेप का गंभीर आरोप है, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस जब उन्हें लेकर जा रही थी तभी उनके समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर विधायक फरार हो गए। बताया जाता है कि फायरिंग के दौरान एक कांस्टेबल को गोली लगी और उसे गाड़ी से कुचलने की भी कोशिश की गई।

Read News : Ganeshotsav 2025 : रायपुर में श्री नवयुवक मित्र मंडल का मालवीय रोड पर सजा भव्य गणेश पंडाल…देखें वीडियो

हरमीत सिंह पठानमाजरा, जो सन्नौर से AAP विधायक हैं, ने गिरफ्तारी से ठीक पहले एक वीडियो जारी कर अपनी सरकार और दिल्ली नेतृत्व पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि “समय बदलते देर नहीं लगती” और अफसरों पर आरोप लगाया कि वे राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि गलत कदम उठाने वालों के खिलाफ वह खुलकर लड़ेंगे।

Read News : PM Modi Responded : बिहार में कांग्रेस-राजद मंच से पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द, मोदी ने पहली बार जताया दुःख

विधायक के वकील, एडवोकेट सिमरनजीत सिंह सग्गू ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि हरमीत सिंह के खिलाफ बलात्कार और धोखाधड़ी की धाराएं लगाई गई हैं। यह मामला पहले हाईकोर्ट में विचाराधीन था, जहां शिकायतकर्ता ने खुद स्वीकार किया था कि वह विधायक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। वकील ने दावा किया कि मौजूदा एफआईआर राजनीति और नौकरशाही की खींचतान का नतीजा है, जो कानून और तथ्यों के खिलाफ है।

इस घटना ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। भगवंत मान सरकार पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं कि पुलिस सुरक्षा के बावजूद विधायक कैसे फरार हो गए। वहीं, AAP की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Read News : Hydrogen bomb : बिहार में राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ बयान से राजनीति गरमाई, BJP-Congress और राजद में विवाद

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना न सिर्फ AAP की छवि पर असर डालेगी बल्कि आगामी चुनावों में विपक्ष को बड़ा मुद्दा भी दे सकती है। पुलिस अब हरमीत सिंह की तलाश में दबिश दे रही है और उनके समर्थकों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *