MP NEWS : दिन-दहाड़े अवैध रेत खनन! ठेकेदार पर फर्जी रॉयल्टी और प्रशासन की चुप्पी का खुलासा….

0
139
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : छिंदवाड़ा | छिंदवाड़ा जिले के सौसर तहसील में कन्हान नदी से अवैध रेत खनन का एक गंभीर मामला सामने आया है। परतापुर पुलिया के नीचे 10-12 ट्रैक्टरों से दिन-रात रेत उठाई जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार बेरडी रोड के नाके पर फर्जी तरीके से रॉयल्टी वसूल रहा है और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों से रेत की ढुलाई की जा रही है।

MP NEWS : भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान संगठन के सदस्यों ने मौके का निरीक्षण कर इस मामले का खुलासा किया। संगठन के दिनेश लाड़से, कैलाश ठाकरे, पंकज ठाकरे, अमन मालवीय और गजानन कोचे ने बताया कि एनजीटी और मध्यप्रदेश सरकार ने 1 जून से नदियों से रेत खनन पर रोक लगाई है, लेकिन रेत माफिया खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि नियमों की अवहेलना के बावजूद स्थानीय प्रशासन निष्क्रिय नजर आ रहा है। सौसर तहसीलदार भावना मलगाम से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन सोमवार शाम 6 बजे के आसपास तीन बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

स्थानीय ग्रामीण और समाजसेवी इस खुले उल्लंघन से नाराज हैं और अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस अवैध खनन से न केवल नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है, बल्कि आसपास के किसानों और निवासियों की सुरक्षा भी खतरे में है।

यह मामला न केवल सौसर तहसील बल्कि पूरे छिंदवाड़ा जिले में अवैध खनन और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ चेतावनी की तरह सामने आया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here