Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh CG JOB : साइंस लैब रायपुर में सीधी भर्ती : 80 पदों...

CG JOB : साइंस लैब रायपुर में सीधी भर्ती : 80 पदों पर वैकेंसी, 6 अलग-अलग पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) रायपुर में सीधी भर्ती के लिए 80 पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। पुलिस लाइन कैंपस टिकरापारा, रायपुर से जारी विज्ञापन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे और केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही पात्र होंगे।

Read News : Jabalpur Crime News : धारदार हथियार से युवक की हत्या, पूरा मामला चौंकाने वाला…

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 6 अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी। इनमें लैब तकनीशियन, लैब सहायक, सहायक ग्रेड-3, लैब परिचारक, विसरा कटर और बोन कटर के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया का पूरा विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा योजना की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fsl.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

Link – fsl.cg.nic.in

Read News : Raipur Crime : रायपुर में ड्रोन से आ रही थी पाकिस्तान की हेरोइन: चांद-गुरु समेत 3 गिरफ्तार, 28 आरोपी अब तक पकड़े गए

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए आवेदक प्रयोगशाला के हेल्पलाइन नंबर 0771-3501122 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल director-sfsl@cg.gov.in पर भेज सकते हैं।

Read News : Jabalpur News : कांग्रेस का रांझी जोन में भव्य धरना प्रदर्शन, जनता की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम को चेतावनी

नोटिफिकेशन 18 जुलाई 2025 व 25 सितंबर 2023 के शासकीय पत्र के आधार पर जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि यह भर्ती प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, इसलिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवेदन करें।

Share The News
Previous articleMP NEWS : दिन-दहाड़े अवैध रेत खनन! ठेकेदार पर फर्जी रॉयल्टी और प्रशासन की चुप्पी का खुलासा….
Next articleUjjain News : दिनदहाड़े SBI शाखा में करोड़ों की चोरी……….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here