Jabalpur Crime News : धारदार हथियार से युवक की हत्या, पूरा मामला चौंकाने वाला…

0
178
Jabalpur Crime News
Jabalpur Crime News

Jabalpur Crime News : जबलपुर। गौरीघाट क्षेत्र में गत शनिवार को हुए हत्या मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। अज्ञात युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने वाले तीन आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तरूण करियार, आकाश चौधरी और प्रेम बेन के रूप में हुई है।

Jabalpur Crime News : पुलिस के मुताबिक, झंडा चौक के पास होटल संचालित करने वाली रत्नीबाई पटेल ने बताया कि वह ग्राहकों को चाय-नाश्ता परोस रही थीं। इसी दौरान जिलहरी मोड़ की ओर से एक युवक होटल के सामने आकर बैठ गया। कुछ ही देर में युवक सड़क पर लेट गया और उसके शरीर से खून बहने लगा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही थी। मृतक के दाएं पैर की जांघ और हाथ में धारदार हथियार से चोट के निशान थे, साथ ही हाथ में ‘ओम’ और गर्दन पर ‘मां’ का टैटू भी था।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि घटना खाने के लिए तम्बाखू मांगने के दौरान हुई। मृतक ने तम्बाखू देने से इंकार किया, जिसके बाद आरोपियों ने शराब के नशे में धारदार हथियार से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई और मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा की चिंता को बढ़ा दिया है और पुलिस की कार्रवाई से स्थानीय लोग कुछ राहत महसूस कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here