TOP 10 News Today 4 Sept 2025 : निशाने पर आज : रायपुर जाने से रोका तो भड़की मितानिन संघ बीच सड़क चक्का जाम फिर इस्तीफा, AI गणेश प्रतिमा को लेकर लाखे नगर में हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उमंग सिंघार का बड़ा बयान गर्व से कहो हम आदिवासी हैं हिंदू नहीं, खाद पर सियासत किसान हलाकान…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 4 Sept 2025

1 . रायपुर जाने से रोका तो भड़की मितानिन संघ बीच सड़क चक्का जाम फिर इस्तीफा

राजिम-गरियाबंद मार्ग पर पोंड गाँव के पास आज सुबह मितानिन संगठन ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। पिछले एक घंटे से सड़क पर आवागमन ठप है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह अचानक प्रदर्शन पूरे इलाके में हड़कंप का कारण बना। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की। पूरी खबर 

2. AI गणेश प्रतिमा को लेकर लाखे नगर में हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

रायपुर। रायपुर के लाखे नगर में स्थापित भगवान गणेश की AI प्रतिमा को लेकर पंडाल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति के पंडाल के पास राम भक्त सेना और अन्य हिंदू संगठनों के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रतिमा का विसर्जन न होने तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। हिंदू संगठनों का आरोप है कि पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजाए गए। शिकायत मिलने के बाद आजाद चौक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा कि समिति को पहले भी प्रतिमा के मूल स्वरूप में स्थापना करने के लिए कहा गया था, लेकिन भगवान के स्वरूप में बदलाव किया गया। प्रदर्शन के चलते लाखे नगर की सड़क जाम हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बड़ी संख्या में लोग पंडाल के पास नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

3 . स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर के दोरवा इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को ‘क्लाउड स्पा सेंटर’ में छापेमारी कर पुलिस ने महिला मैनेजर समेत छह युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी युवतियां दूसरे जिलों से यहां लाई गई थीं। उन्हें मसाज वर्कर बताकर काम पर रखा जाता था, लेकिन उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

4 . उमंग सिंघार का बड़ा बयान गर्व से कहो हम आदिवासी हैं हिंदू नहीं

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि “गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं”। उन्होंने कहा कि माता शबरी ने भगवान राम को बेर खिलाए थे और वह भी आदिवासी थीं। सिंघार, मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक और राष्ट्रीय करमडार पूजा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी नेताओं को केवल अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के उत्थान के लिए काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चाहे वे सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, विधायक हों या अधिकारी, सभी को अपने समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी।

5 . खाद पर सियासत किसान हलाकान

ग्वालियर-चंबल अंचल में एक बार फिर खाद का संकट गहरा गया है। खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं, जिनमें महिलाएं (लाडली बहनें) भी शामिल हैं। इस मुद्दे पर अब राजनीति भी गरमा गई है, जहां कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं।ग्वालियर के भितरवार, पुतलीघर और लक्ष्मीगंज स्थित वितरण केंद्रों पर किसान खाद के लिए परेशान हैं। डबरा में भी यही हालात हैं। कई किसान आरोप लगा रहे हैं कि वे एक सप्ताह से केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही। उनका कहना है कि बड़े किसानों को तो खाद मिल रही है, लेकिन छोटे किसानों के हिस्से की खाद की कालाबाजारी हो रही है। किसानों को सिर्फ टोकन देकर लौटा दिया जा रहा है।

6 . ड्रग्स क्वीन’ नव्या मलिक की रिमांड 3 दिन बढ़ी, सिंडिकेट में 850 रईसजादे शामिल

रायपुर। पाकिस्तानी हेरोइन और दिल्ली की MDMA ड्रग्स रायपुर में बेचने वाली इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक की पुलिस रिमांड 3 दिन बढ़ा दी गई है। इस ड्रग्स सिंडिकेट के संपर्क में 850 से अधिक रईसजादे थे, जिनमें होटल कारोबारी और राजनेताओं के बेटे भी शामिल हैं। गुरुवार को इस मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विधि अग्रवाल (27), सोहेल खान (29), जुनैद अख्तर (28) और ऋषीराज टंडन शामिल हैं। विधि अग्रवाल को भी 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एनडीपीएस कोर्ट ने 6 सितंबर तक पुलिस रिमांड की अनुमति दी है, जिसके दौरान नव्या और विधि दोनों से पूछताछ की जाएगी। वहीं, अयान खान, जुबैर अख्तर और ऋषीराज टंडन को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

7 . 3 हज़ार पोस्टर, 10 हज़ार का इनाम : भाई की तलाश में सड़कों पर उतरीं दो बहनें

मध्य प्रदेश। जबलपुर से 20 जुलाई को लापता हुए 27 वर्षीय उज्जवल चौधरी की तलाश में उनकी दो बहनें पिछले डेढ़ महीने से दर-दर भटक रही हैं। अपने भाई को खोजने के लिए उन्होंने जबलपुर समेत कई शहरों में 3 हजार से ज़्यादा गुमशुदगी के पोस्टर लगाए हैं। उज्जवल चौधरी के पिता राजेश चौधरी ने बताया कि 20 जुलाई को उन्हें एक रिश्तेदार का फोन आया था कि उज्जवल भेड़ाघाट के धुआंधार इलाके में घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उज्जवल को समझा-बुझाकर घर ले जाने की कोशिश की, लेकिन घर से महज़ एक किलोमीटर दूर वह चकमा देकर भाग निकला। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

8 . लॉज के बाथरूम में फंदे से लटका मिला युवक का शव

CG Crime News : खैरागढ़, छत्तीसगढ़। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित एक लॉज में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 27 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान रायपुर के रहने वाले करण पाल के रूप में हुई है। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि युवक के कमरे से उसका कोई भी निजी सामान या बैग नहीं मिला है।  मिली जानकारी के मुताबिक, करण ने 30 अगस्त को लॉज में कमरा बुक कराया था और 1 सितंबर के बाद से वह कमरे में ही था। जब कर्मचारियों ने कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा, तो करण का शव बाथरूम में लटका मिला।

9. No Helmet No Petrol बना मजाक : पेट्रोल पंप पर 10 रुपये में किराए पर मिल रहा हेलमेट

हेलमेट अभियान : रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों को रोकने के लिए पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने का फैसला किया था। लेकिन अब यह नियम बेअसर होता दिख रहा है, क्योंकि पेट्रोल पंपों के पास ही 10 रुपये के किराए पर हेलमेट मिलने लगे हैं, जिससे नियम का पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो और शिकायतों के अनुसार, खुद पेट्रोल पंप कर्मचारी बिना हेलमेट आने वाले ग्राहकों को बगल से 10 रुपये में हेलमेट किराए पर लेकर पेट्रोल भरवाने की सलाह दे रहे हैं। कुछ जगहों पर तो लोग बाकायदा हेलमेट लेकर पेट्रोल पंप के पास खड़े रहते हैं और जरूरतमंद लोगों को हेलमेट मुहैया कराकर पैसे कमा रहे हैं।

10 . GST में बदलाव पर बोले पीएम मोदी : ‘आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा फैसला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) में हुए बड़े बदलावों को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह “आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा फैसला” है। उन्होंने इसे दिवाली से पहले का ‘डबल धमाका’ बताते हुए कहा कि इससे आम नागरिक और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “अब GST और भी सरल हो गया है। केवल दो स्लैब बचे हैं – 5% और 18%। इससे हर नागरिक और व्यापारी के लिए व्यवस्था आसान बनेगी।” उन्होंने आगे कहा कि ‘GST 2.0’ नामक यह नई व्यवस्था घरों, छोटे व्यापारियों और उद्योग जगत के लिए फायदेमंद साबित होगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories