Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Jashpur Crime News : जंगल में दो दिन तक बंधक बनाकर नाबालिग...

Jashpur Crime News : जंगल में दो दिन तक बंधक बनाकर नाबालिग से हैवानियत….

Jashpur Crime News
Jashpur Crime News

Jashpur Crime News : जशपुर, छत्तीसगढ़: जशपुर जिले में एक 13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की है।

Jashpur Crime News : पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मनदीप राम के रूप में हुई है, जिसने 10 अगस्त को नाबालिग लड़की का अपहरण किया था। आरोपी लड़की को जबरन जंगल में ले गया और दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग के परिवार ने 12 अगस्त को पंडरापाठ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया और पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here