CG NEWS : भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और कार की टक्कर के बाद लगी आग, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रफ्तार ने एक बार फिर दो युवाओं की जान ले ली। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए।

CG NEWS : हादसे में कार में सवार तीन में से दो युवक आग में फंसकर जिंदा जल गए, जबकि एक युवक किसी तरह समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

CG NEWS : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग बुझाई गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *